चौधरी चरण सिंह संदेश रथयात्रा को सफल बनाने के लिए रालोद खेल प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व्यापक जनसंपर्क में पिछले कई माह से जुटा है। देहात से लेकर महानगर तक में रथ यात्रा को लेकर समर्थन जुटाया जा रहा है। यात्रा को सुुचारू बनाने के लिए 100 वालेंटियर व्यवस्था देखेंगे।
उन्होंने कहा कि जिस भी जिले में रथयात्रा जाएगी वहीं कुश्ती, कबड्डी, शूटिंग आदि खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाएगा। रथयात्रा के दौरान 11 जिलों में लगभग 400 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही युवाओं को खेलों के लिए प्रेरित किया जाएगा। रथयात्रा के पहले चरण का समापन 23 दिसंबर को नई दिल्ली के किसान घाट पर होगा। दूसरे चरण में रथयात्रा उत्तराखंड जाएगी।