फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंदेमातरम के उद्घोष से गूंज उठा जनमंच प्रेक्षागृह

विज्ञापन
-- जनमंच प्रेक्षागृह में दीपोत्सव के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुति देते कलाकार - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति के जरिए शहीद निशांत शर्मा को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जनमंच प्रेक्षागृह वंदेमातरम के उद्घोष से गूंज उठा। कार्यक्रम में निशांत के पिता को नगर निगम की ओर से विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मौका था दीपावली मेले के तहत जनमंच प्रेक्षागृह में आयोजित सांस्कृतिक संध्या का।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत रंजना नैब के निर्देशन में वैष्णवी नृत्यालय के कलाकारों द्वारा दीप नृत्य और गणेश वंदना कर की गई। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति के जरिए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सुषमा बजाज एवं चंचल सैनी के निर्देशन में बजाज इंटरनेशनल स्कूल द्वारा स्वागत पर नृत्य की प्रस्तुति दी गई। शिवानी सिंघल के निर्देशन में ओम डांस एकेडमी की प्रस्तुति मां दुर्गा द्वारा महिषासुर वध तथा लावणी, बैली और गरबा के साथ महाराष्ट्रीयन नृत्य की प्रस्तुति दी गई। आशीष शर्मा के बैली डांस पर पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। रश्मि टेरेंस और वैशाली के निर्देशन में फ्यूजन डांस एकेडमी द्वारा के कलाकारों ने नृत्य का शानदार प्रदर्शन किया। राहुल सक्सेना के निर्देशन में आर नटराज डांस एकेडमी की पंजाबी नृत्य और भांगड़ा की प्रस्तुति हुई। शीतल त्यागी के निर्देशन में विरद् कला केंद्र की प्रस्तुति 52 गज का दामन (हरियाणवी नृत्य) ने दर्शकों से वाहवाही लूटी। मदन भारती और उनकी टीम के निर्देशन में ध्वज गीत लोगों के मन में अंत तक राष्ट्रीयता के भावों का संचार करता रहा। संदीप शर्मा द्वारा लिखित, निर्देशित स्वच्छता पर आधारित शॉर्ट फिल्म दर्शकों को सरकार के स्वच्छता के संदेश को पहुंचाने के साथ-साथ जीवन में स्वच्छता की अनिवार्यता का महत्व भी बता गई। रश्मि टेरेंस के निर्देशन में यूनिफेड फैशन हर्ब्स और एरोन एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी की परिधान प्रस्तुति सहारनपुर जैसे छोेटे शहर में विवाह कॉस्ट्यूम के साथ फैशन शो की एक शानदार प्रस्तुति रही। कार्यक्रम का संचालन राकेश शर्मा व संदीप शर्मा ने किया। कार्यक्रम में नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह और निगम के तमाम अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

-- जनमंच प्रेक्षागृह में दीपोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में शहीद निशांत शर्मा को श्रद्ध?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें