शहीद निशांत शर्मा के नाम पर होगा आईटीसी रोड का नाम
सहारनपुर। आईटीसी रोड का नाम जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए जवान निशांत शर्मा के नाम पर रखा जाएगा। निगम परिसर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यह घोषणा महापौर संजीव वालिया ने गणतंत्र दिवस समारोह में की। इस कार्य के लिए पार्षद अनिल पप्पू, आशुतोष सहगल और मंसूर बदर की समिति गठित की गई।
महापौर और नगरायुक्त ने ध्वजारोहण किया। महापौर ने स्वच्छता रैंकिंग में सहारनपुर को नंबर वन पर लाने का संकल्प दोहराया। समारोह में पूर्व विधायक राजीव गुंबर, पार्षद मानसिंह जैन, भूरासिंह प्रजापति, मंसूर बदर,यशपाल, पुंडीर, आशुतोष सहगल, अशोक राजपूत, बालेन्दु मिश्रा, व्यापारीनेता जयवीर राणा ने भी विचार रखे। महिला सशक्तिकरण आयोजनों की शृंखला में निगम के राजराजस्व निरीक्षक पूजा, डॉ सपनासिंह, उमा जैन, सुनीता, मंजू, नूरजहां, शाह परवीन, सुरेशो, राधा, मोहना गर्ग व मेघा को शॉल वपुष्पमाला भेंट कर सम्मानित किया। निगम के सेवा निवृत्तलिपिक सुभाष चंद भारती, शहजाद अहमद, सुशील गुलाटी, सुनील दत्त शर्मा, मुकेश कुमार गर्ग, प्रीतम चंद,सुरेन्द्रगुप्ता, आनंद गुप्ता, इशकलाल व रफत फात्मा को भी सम्मानित किया।
शहीद प्रशांत शर्मा को दी श्रद्धांजलि
उधर, विकास भवन में गणतंत्र दिवस पर मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह ने ध्वजारोहण किया। जिला विकास अधिकारी मंशाराम यादव, परियोजना निदेशक दुष्यंत कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी उपेंद्रराज सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी, डीसी मनरेगा अरुण कुमार उपाध्याय, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी भरतलाल गौड़, उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी, जिला मंत्री दानिश, विनोद कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
मनाया गणतंत्र दिवस
सहारनपुर। जनचेतना सेवा समिति कार्यालय शहीद भगत सिंह निवास जैन डिग्री कॉलेज रोड़ पर शहीद-ए- आजम भगत सिंह की परपौत्र बहू मंजीत कौर व समिति के परियोजना प्रबंधक मेहरबान अली ने ध्वजा रोहण कर शहीद निशांत शर्मा को श्रद्धांजलि दी। मंजीत कौर ने कहा कि शहीद भगत सिंह के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान किरण सैन, फोजिया परवीन, रितु, कौशल, मीनाक्षी, अनुराधा आदि मौजूद रहे।