फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाकंभरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब

Mon, 21 Mar 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेहट
विज्ञापन
शाकंभरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिद्ध पीठ श्री शाकंभरी देवी में लगे होली मेले में रविवार को अटूट आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों की अपार भीड़ ने आदि शक्ति के दरबार में हाजिरी लगाई और प्रसाद चढ़ाकर परिवार की सुख समृद्धि के लिए मन्नतें मांगी। 
विज्ञापन


दिन निकलने से पहले सिद्ध पीठ में भक्तों की भीड़ पहुंचनी प्रारंभ हो गई थी। सुबह 11 बजे तक सिद्धपीठ में हजारों की संख्या में माता के भक्त जमा हो चुके थे।

निजी वाहनों की भरमार के चलते कस्बे में और सिद्धपीठ परिक्षेत्र में स्थित बाबा भूरादेव मंदिर के सामने सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। ट्रैफिक को सुचारु रखने के लिए कस्बे में शाकंभरी तिराहे पर चार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगानी पड़ी।
विज्ञापन


बाबा भूरादेव मंदिर पर माता के भक्तों की भीड़ के चलते बेरीकेटिंग के अंदर लंबी लाइन लगी हुई थी। मंदिर परिसर भी भक्तों से खचाखच भरा हुआ था। यहीं आलम मां शाकंभरी देवी मंदिर पर था।

यहां भी बेरिकेटिंग के अंदर माता के दर्शन करने वाली की तादाद हजारों में थी। माता के जयकारों के साथ भक्तों ने आदि शक्ति मां शाकंभरी के दरबार में हाजिरी लगाई और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए मन्नतें मांगी। दोपहर दो बजे के बाद ही भीड़ कम होनी शुरू   हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें