फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिब्बती मार्केट के दुकानदारों को दस्तावेज दिखाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
-- मार्केट के 63 दुकानदारों में हड़कंप मचा, नगरायुक्त से मिले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। गत शुक्रवार को नमाज के बाद शहर में हुए बवाल की घटना के बाद नेहरू मार्केट के पास करीब पांच दशक से लग रही तिब्बती मार्केट भी नगर निगम के निशाने पर आ गई है। नगर निगम ने उद्घोषणा करा कर यहां के दुकानदारों से अपने दस्तावेज नगर निगम में दिखाने के निर्देश दिए है। इस फरमान से यहां मार्केट में अपनी दुकानें लगाने वाले 63 दुकानदारों में हड्कंप मचा है। दुकानदार अजय, नौशाद, गणेश, नदीम आदि ने नगरायुक्त से मिल राहत की गुहार लगाई, मगर उन्होंने कहा कि सभी दुकानदारों को अपने दस्तावेज नगर निगम में जमा कराने होंगे, नहीं तो निगम दुकानें खाली करा लेगा।
विज्ञापन

करीब 46 साल पहले नेहरू मार्केट के पास तिब्बती मार्केट लगनी शुरू हुई थी। पहले तिब्बत से आने वाले दुकानदारों को छह माह के लिए गर्म कपड़े बेचने की अनुमति दी गई। जो समय के साथ एक साल की हो गई। अब यहां पर अधिकांश तिब्बत के दुकानदारों अन्य दुकानदारों को अपनी दुकान के स्थान देकर चले गए हैं। वर्तमान में यहां 63 दुकानदार है, जिनमें से बीस ही तिब्बती है। गत जुमे की नमाज के बाद यहां हुए बवाल के बाद यह तिब्बती मार्केट भी नगर निगम के निशाने पर आ गई है। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि सभी दुकानदारों को नोटिस जारी किए जाएंगे, ताकि वो अपने कागजात दिखा सके कि वो किस आधार पर यहां दुकान लगा रहे है। अभी निगम की ओर से मार्केट में जाकर उद्घोषणा की गई है। उन्होंने बताया कि यह मार्केट नगर निगम की है। यहां से दुकानदारों को अन्य स्थानों पर शिफ्ट किया जाएगा। यहां पर वेंडिंग जोन भी बनाने की योजना चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें