फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: खराब रैंकिंग और प्रगति वाले विभागों के अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में सीएम डैश बोर्ड की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने खराब प्रगति वाले विभागों को कारण बताओ नोटिस और वेतन रोकने के निर्देश दिए।

उन्होंने फैमिली आईडी में खराब प्रगति वाले विकासखंडों के खंड विकास अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ ही उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। निर्देश दिए कि मुख्य विकास अधिकारी इनकी पिछले माह की प्रतिदिन की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। फैमिली आईडी में खराब प्रगति वाले अधिशासी अधिकारियों का वेतन रोकने के साथ ही उनका कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खराब प्रगति वाले ईओ को विगत माह का प्रतिदिन कार्य रिपोर्ट बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जननी सुरक्षा योजना में खराब प्रगति पर एसीएमओ का वेतन रोकने के साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अंतर्गत वक्फ विकास निगम से संबंधित कार्य पर ठेकेदार को जनपद में कार्य के लिए डिबार करने के निर्देश दिए। उन्होंने अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को ठेकेदार के विरुद्ध अपने स्तर से कार्रवाई के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
बैठक में सीडीओ डॉ. सुनील कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन लवी त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सलिल कुमार पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें