फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता से अभद्रता करने पर दरोगा व सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। खलासी लाइन में भाजपा कार्यकर्ता के साथ अभद्रता करना दरोगा और सिपाही को महंगा पड़ा गया। भाजपा पदाधिकारियों की शिकायत के बाद एसएसपी ने जांच कराकर दोनों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

खलासी लाइन निवासी मनोज भाजपा कार्यकर्ता हैं। सोमवार रात वह खलासी लाइन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में घूम रहे थे। मनोज ने बताया कि उनके साथ खलासी लाइन क्षेत्र दरोगा और सिपाही ने अभद्रता की। दोनों ने उनके साथ गाली-गलौज की। इसका पता लगने पर भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा और पूर्व विधायक राजीव गुंबर कोतवाली सदर बाजार पहुंच गए। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। भाजपा पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि शराब के नशे में पहले सिपाही ने और फिर दरोगा ने अभद्रता की। पता लगने पर सीओ द्वितीय दुर्गा प्रसाद तिवारी कोतवाली सदर बाजार पहुंचे। एसएसपी को मामले की जानकारी दी। एसएसपी ने जांच कराकर दरोगा धीरज सिंह और सिपाही अक्षय कुमार को निलंबित कर दिया। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि मनोज नामक व्यक्ति से अभद्रता करने पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें