स्वयं सेविकाओं को दी योजनाओं की जानकारी
सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की पहली इकाई का सात दिवसीय शिविर आयोजित किया जा रहा है।
चौथे दिन बृहस्पतिवार को कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रेशमा देवी के द्वारा स्वयं सेविकाओं को मिशन शक्ति कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए जारी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताया गया। इसके बाद मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत संगोष्ठी कराई गई। कार्यक्रम में छवि, दिव्या, ज्योति, काजल, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
-------
प्रशिक्षणार्थियों को वर्दी वितरित
सहारनपुर। टपरी मार्ग स्थित आस्था आईटीआई परिसर में संचालित कौशल प्रशिक्षण केंद्र में बृहस्पतिवार को हस्त कढ़ाई पाठ्यक्रम के प्रशिक्षणार्थियों को वर्दी वितरित की गई। कार्यक्रम में भाजपा नेता विरेंद्र पुंडीर, पवन सिंह, सचिन कुमार, वेदप्रकाश आदि मौजूद रहे।