शनिदेव का रोल कर रहे आकाश को सम्मानित किया
सहारनपुर। टीवी धारावाहिक राधा कृष्ण में शनिदेव की भूमिका निभा रहे सहारनपुर निवासी आकाश यादव के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया।
दिल्ली रोड स्थित होटल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कला प्रेमियों ने आकाश को बुके भेंट की। 18 वर्षीय आकाश ने बताया कि उन्होंने 2018 में दिल्ली में मॉडलिंग प्रतियोगिता जीती थी। इसके बाद वह छोटे पर्दे पर काम की तलाश में जुट गए। करीब दो साल के संघर्ष के बाद उन्हें राधा कृष्ण धारावाहिक में शनिदेव के रोल के लिए चुना गया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता और पिता के आशीर्वाद और उनसे मिल रहे साथ को दिया है।