फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को दी तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान की जानकारी

विज्ञापन
प्रमाण पत्र के साथ हरि कॉलेज ऑफ फार्मेसीस के छात्र छात्राएं - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। हरि कॉलेज ऑफ फार्मेसी की ओर से मंगलवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर कार्यक्रम हुआ। तंबाकू के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, साथ ही चित्रकला एवं मॉडल प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। सुनिधि सोनी चित्रकला प्रतियोगिता और मॉडल प्रतियोगिता में कनन एवं पीयूष प्रथम रहे।
विज्ञापन

मल्हीपुर रोड स्थित कॉलेज परिसर में हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस्थान के चेयरमैन सुभाष चौधरी ने तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी। संस्थान के निदेशक डॉ. क्षितिज अग्रवाल ने तंबाकू महामारी से लड़ने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा किए गए प्रयासों के बारे में बताया। चित्रकला प्रतियोगिता में सुनिधि सोनी प्रथम, विशाखा मित्तल द्वितीय एवं विधि, शिवानी, तनु, स्वाति चौहान, आंकाक्षा कालरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मॉडल प्रतियोगिता में कनन एवं पीयूष प्रथम, वीशू द्वितीय, भानू, अमन एवं आकाश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चेयरमैन ने विजेता और प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। गौरव धीमान, पंकज, ध्वज एवं प्रवेश ने भी प्रतिभाग किया। संचालन शालू गुप्ता एवं मोहित राणा ने किया। इस दौरान अशोक कुमार, जोनी कुमार, विशेष पंवार, अब्दुल मन्नान, हिमांशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें