फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंबाकू छोड़ दो, जीवन को नया मोड़ दो

विज्ञापन
बीएचएस इंटर कॉलेज में एनसीसी केडेट्स को शपथ दिलाते अधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर पुलिस लाइन सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की नोडल अधिकारी शिवांका गौड़ के द्वारा कार्यशाला में मौजूद पुलिसकर्मियों को तंबाकू के सेवन से होने वाली बीमारियों की जानकारी देते हुए तंबाकू का सेवन नहीं करने की अपील की। उन्होंने लोगों को तंबाकू छोड़ कर जीवन का नया मोड़ देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

प्रकोष्ठ के सलाहकार मुदस्सर अली ने ऑडियो विजुअल के जरिए धूम्रपान और तंबाकू के अन्य उत्पादों के सेवन से होने वाले रोगों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तंबाकू का सेवन करने के बाद जब बीमारियां होती हैं तो शुरुआती लक्षण क्या होते हैं। काउंसलर बुशरा अंसारी ने बताया कि उनके पास प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर आते हैं। काउंसिलिंग करने के साथ ही बेहतर इलाज से बड़ी संख्या में लोग तंबाकू का सेवन करना छोड़ रहे हैं। कार्यशाला में कविता कुमारी, प्रतीक, लोहित भारती, चेतन मदान, पंकज, सल्तनत खान आदि का सहयोग रहा।
कैडेट्स ने निकाली जन जागरुकता रैली
सहारनपुर। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर 83 यूपी बटालियन एनसीसी सहारनपुर के कमान अधिकारी कर्नल चंचल कपकोटी के निर्देशानुसार तथा बीएचएस इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद कुमार शर्मा के सहयोग से एनसीसी कैडेट्स ने जन जागरुकता रैली निकाली। रैली मिशन कंपाउंड, खलासी लाइन, नवीन नगर, चंद्रनगर, लक्ष्मणपुरी आदि कॉलोनियों हो होकर गुजरी। रैली में 300 कैडेट्स ने प्रतिभाग किया, जो हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। रैली के बाद सभी कैडेट बीएचएस इंटर कॉलेज में इकट्ठा हुए। यहां चिकित्सा विभाग की टीम ने तंबाकू के प्रति जागरूक किया। कैडेट्स ने राष्ट्रभक्ति के गीतों, भाषणों तथा नुक्कड़ नाटकों व पोस्टरों आदि से मनमोहक प्रस्तुतियां देते हुए समाज से नशाखोरी को पूरी तरह समाप्त करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मेजर सुधीर, कैप्टन राजेश यादव, चीफ ऑफिसर बृजेश पुंडीर, लेफ्टिनेंट गौरव शर्मा, लेफ्टिनेंट अमित चौधरी, लेफ्टिनेंट दुर्गेश कुमार, कैप्टन मनीष जायसवाल, सूबेदार मेजर मोहिंदर सिंह, प्रधान लिपिक राम कुमार शर्मा, रोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें