फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मेलों में दी मौसमी बीमारियों के निदान की जानकारी

विज्ञापन
सरसावा में स्वास्थ्य मेले का अवलोकन करते विधायक मुकेश चौधरी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सरसावा/छुटमलपुर (सहारनपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसावा और फतेहपुर में आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। मेलों में चिकित्सकों ने वर्तमान मौसम में होने वाली बीमारियों और उनके निदान के विषय में लोगों को जानकारी दी।
विज्ञापन

सरसावा में स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ नकुड़ भाजपा विधायक मुकेश चौधरी ने फीता काटकर किया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा संजय यादव और सीएचसी अधीक्षक डॉ राजेश कुमार ने योजनाओं के साथ-साथ मच्छर जनित और गैर संचारी रोगों के विषय में बताया। बीईओ विकास कुमार, खाद्य निरीक्षक दीपांकर शर्मा, बीडीओ सुभाष बालियान, सीडीपीओ अर्चना द्विवेदी, मलेरिया निरीक्षक शिवानी ने अपने विभागों से संबंधित योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान 672 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करते हुए दवाई का वितरण किया गया।
फ तेहपुर सीएचसी में शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष डा महेंद्र सैनी ने किया। सीडीओ विजय कुमार और सीएमओ डा संजीव मांगलिक ने विभाग की योजनाओं के बारे में अवगत कराया। साहब सिंह पुंडीर, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि योगेश पुंडीर, जिपं सदस्य दुबे सिंह कांबोज, जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड, जिला आक्सीजन नोडल अधिकारी डॉ. नवदीप गुप्ता, एसीएमओ डॉ. सुनील वर्मा, बीडीओ कौशल कुमार, जेई एमआई अर्जुन सिंह, नवीन शुक्ला, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार, अनुज राणा, डॉ. कपिल देव आदि रहे। मेले में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा पोषण स्टाल भी लगाया गया था।

फतेहपुर सीएचसी के स्वास्थ्य मेले में पहुंचे लोग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें