फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय नेत्रहीन विद्यालय के छात्रों ने खेलों में दिखाया दम

विज्ञापन
नेत्रहीन विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कृत खिलाडी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
भारतीय नेत्रहीन विद्यालय के छात्रों ने खेलों में दिखाया दम
विज्ञापन

सहारनपुर। भारतीय नेत्रहीन विद्यालय परिसर में रविवार को स्पोर्ट्स-डे का आयोजन किया गया। दृष्टि बाधित बच्चों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन पर प्रतियोगिता के विजेताओं के साथ ही हैदराबाद में एक से चार नवंबर तक हुई राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

रविवार को हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि रहे रोटरी क्लब क्लासिक के अध्यक्ष संजीव मेहता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद म्यूजिकल चेयर, क्रिकेट और अन्य प्रतियोगिताएं कराई गईं। धन प्रकाश की देखरेख में योग क्रियाएं कर सभी को हैरान कर दिया। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा एक से चार नवंबर तक हैदराबाद में हुई राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया, जिसमेें लवकुश, रितेष, प्रियांशु, विवेक, मोहित, सुरेंद्र शामिल हैं। कार्यक्रम में जिला जूडो संघ के संस्थापक सचिव दीपक गुप्ता, विक्रम चावला, डॉक्टर अनुपम मलिक, जयश्री, विनीता गोयल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें