फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन एकादश ने आईएमए को 95 रन से हराया

विज्ञापन
सहारनपुर कल्ब में आयोजित क्रिकेट टूनामेंट में विजेता टीम - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रशासन एकादश और आईएमए के बीच मैत्री क्रिकेट मैच सहारनपुर क्लब के मैदान पर खेला गया। मुकाबले में प्रशासन एकादश की टीम ने आईएमए को 95 रन के अंतर से हराकर जीत हासिल की।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी प्रशासन एकादश की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 299 रन का लक्ष्य आईएमए के सामने रखा। डीएम आलोक कुमार पांडेय ने 36 गेंद पर 65, मोहित ने 101 और अब्दुल अहद ने 57 रन का योगदान दिया। आईएमए की ओर से डॉक्टर विक्रांत ने तीन तथा डॉक्टर फैसल खान, डॉक्टर राजेश विरमानी और डॉक्टर नीरज आर्य ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी आईएमए की पूरी टीम 204 रन बनाकर आउट हो गई। प्रशासन की ओर से आरटीओ आरपी मिश्रा ने दो, अपार गुप्ता ने दो तथा बीएसए रमेद्र सिंह ने एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच मोहित को चुना गया। आलोक कुमार पांडेय बेस्ट फिल्डर चुने गए। बेस्ट बॉलर का खिताब डॉक्टर विक्रांत को दिया गया। कमेंट्री संदीप शर्मा ने की, जबकि स्कोरिंग तनवीर अहमद ने की। इस मौके पर राजीव पाठक, डॉक्टर मोहन सिंह, डॉक्टर मोहन पांडेय, डॉक्टर कलीम अहमद, डॉक्टर अजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें