फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ती गर्मी कर रही जन-जीवन अस्त व्यस्त

विज्ञापन
सहारनपुर में बढ़ती गर्मी के चलते स्कूटी पर चेहरा ढाककर जाती युवती - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। लगातार बढ़ रही गर्मी से जन-जीवन अस्त व्यस्त होने लगा है। बुधवार को भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.06 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके साथ ही लू के थपेड़ों ने लोगों को परेशान किया।
विज्ञापन

मंगलवार को भी अधिकतम तापमान 40.02 डिग्री सेल्सियस रहा था। बुधवार को भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 20.06 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को गर्मी की वजह से दोपहर के समय लोग सड़कों पर कम ही निकले, जो लोग आवश्यक कार्यों के लिए घर से निकले, उन्होंने अपने मुंह और हाथों को सूती कपड़ों ढक रखा था। लू के थपेड़ों से बचने के लिए लोग जतन करते हुए नजर आए। सुबह और शाम को गर्मी कम रही, लेकिन सुबह 11 बजे के बाद तेज धूप और गर्म हवाओं ने जन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। शाम को छह बजे के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, दिन में गर्मी के दौरान स्कूली बच्चे छुट्टी के समय परेशान होते नजर आए। वहीं, मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।

सहारनपुर में बढ़ती गर्मी के चलते कोर्ट रोड़ पर चेहरा ढाककर छत्ता लेकर जाती युवती- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें