फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉक्सो एक्ट के मामलों की पैरोकारी में सुधार लाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने अभियोजन अधिकारियों एवं शासकीय अधिवक्ताओं को निर्देश दिए कि पॉक्सो एक्ट के मामलों में गवाहों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। तामील कराने विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही पैरोकारी में सुधार लाया जाए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी ने अभियोजन अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति होने वाले अपराधों की पैरवी में कोई कसर बाकी न रखें। गवाहों को अपने विश्वास में लें और प्रयास करें कि वे पक्षद्रोही न हों। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल अपराधों में किसी भी अपराधी के जिला स्तर पर जमानत प्रार्थना पत्र का पुरजोर विरोध किया जाए। जिससे संगीन धाराओं के अपराधों में जमानत न होने पाए। उन्होंने कहा कि संगीन धाराओं में लंबित मुकदमों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डॉ. अर्चना द्विवेदी, एसपी सिटी राजेश कुमार, सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक, संयुक्त निदेशक अभियोजन रूबी यादव, वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी अशोक त्रिपाठी, प्रभारी जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी सतीश सैनी समेत सभी सहायक शासकीय अधिवक्ता एवं अभियोजन अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें