फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायालय, सूचना, मीडिया, शिक्षाकर्मियों का टीकाकरण आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एक से पांच जून तक पांच स्थानों पर जिला न्यायालय कर्मियों, सरकारी कर्मचारियों, सूचना विभाग, मीडिया प्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग तथा अन्य सरकारी कर्मियों के लिए टीकाकरण सत्र आयोजित होंगे। इन सत्रों में भाग लेने वाले लाभार्थियों को ऑनलाइन स्लॉट बुक कराने की जरूरत नहीं होगी। वह ऑनस्पॉट पंजीकरण करा सकेंगे। उधर, सोमवार को भी आईटीआई परिसर में 20 मीडियाकर्मियों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह के निर्देश पर सोमवार को राजकीय आईटीआई परिसर में मीडियाकर्मियों को टीकाकरण कराया गया। पहले दिन 18 से 44 आयु वर्ग के 10 तथा 45 से अधिक आयुवर्ग के 10 मीडिया प्रतिनिधियों ने टीकाकरण कराया। टीका लगाने के बाद मीडियाकर्मियों को 30 मिनट तक ऑब्जर्वेशन में रखा गया। साथ ही टीका लगाने के बाद उन्हें पैरासिटामॉल की गोली दी गई। टीकाकरण में सुपरवाइजर शिवओम कुमार गिरी, एएनएम रचना, दीपा वर्मन, आंगनबाड़ी और आशा मौजूद रहीं। उधर, एक जून यानी आज से शुरू हो रहे जिला न्यायालय कर्मियों, सरकारी कर्मचारियों, सूचना विभाग, मीडिया प्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग तथा अन्य सरकारी कर्मियों के टीकाकरण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संबंधित की आयु 18 से 44 वर्ष तथा 45 या उससे अधिक होनी चाहिए। टीकाकरण के लिए स्थान भी निर्धारित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें