फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से तीन मरीजों की मौत, 51 लोग संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दो दिन के बाद सहारनपुर में सोमवार को फिर से तीन मरीजों की कोरोना से मौत हो गई। इसके साथ ही जनपद में कोरोना से मरने वालों की संख्या 440 हो गई है। सोमवार को 51 नए संक्रमित मिले, जिनके बाद संक्रमितों का आंकड़ा 32685 पर पहुंच गया है। उधर, सोमवार को 235 मरीज ठीक हुए हैं, जिनके बाद जनपद में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 1941 रह गई है।
विज्ञापन

रविवार की शाम चार बजे से सोमवार की शाम चार बजे तक कोरोना से तीन मरीजों की मौत हुई। तीनों मौत राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में हुई। इनमें दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल है।
उधर, सोमवार को मिले 51 संक्रमितों में शेखपुरा के चार, हुसैनपुर के तीन, पंजाबी बाग, शारदानगर और टपरी के दो-दो तथा शारदानगर, टोडरपुर, कलसी गंगोह, फतेहपुर, नौरतपुर, गोपालनगर, शेखुपुरा, टाबर, रणदेवा, लेबर कॉलोनी, मिशन कम्पाउंड, प्रद्युमन नगर, विशाल नगर, बुड्ढाखेड़ा, बिजोपुरा, बिशनपुर, जगरौली, सौराना, घुन्ना, मानकपुर, गुंटी, हसनपुर, हरिनगर, बितिया, संभलहेड़ी, छिछरौली, छिदबना, सबदलपुर, सुन्हेटी खड़खड़ी आदि जगहों का एक-एक व्यक्ति शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें