फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी में अतिक्रमण के साथ अवैध पार्किंग बनी मुसीबत

विज्ञापन
रेलवे रोड़ पर बनी अवैध पार्किंग से किया गया अतिक्रमण - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना में शामिल सहारनपुर में अतिक्रमण के साथ ही सड़कों पर अवैध पार्किंग मुसीबतों को बढ़ा रही हैं, जिसकी वजह हर समय लगने वाले जाम से आम लोगों को दो चार होना पड़ रहा है।
महानगर में घंटाघर से कोर्ट रोड, देहरादून रोड, बजोरिया रोड, जीपीओ रोड, चिलकाना रोड, चकराता मार्ग सहित अनेक जगहों पर सड़कों पर अवैध पार्किंग बनी है, जो अतिक्रमण के साथ ही परेशानी बढ़ा रही है। इसके अलावा इन इलाकों में टेंपो और ई-रिक्शा संचालकों ने भी अवैध स्टैंड बना लिए हैं, जिसकी वजह से शहर के अधिकांश इलाकों में रोजाना जाम लग रहा है और नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

हुआ था जमकर विरोध
शासन द्वारा अतिक्रमण हटवाने के आदेशों के बाद शनिवार को नगर निगम और पुलिस-प्रशासन की टीम ने घंटाघर से नेहरू मार्केट तक अभियान चलाया। व्यापारियों ने बिना सूचना दिए कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया था। इस वजह से टीमों को बीच में ही लौटना पड़ा।
व्यापारियों ने लगाया दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप
अतिक्रमण के खिलाफ चलने वाले अभियान को लेकर शनिवार की रात व्यापारियों की डीएम अखिलेश सिंह, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विवेक चतुर्वेदी, एसपी ट्रैफिक प्रेमचंद और सीओ ट्रैफिक रिजवान अहमद के साथ बैठक हुई, जिसमें सहारनपुर उद्योग व्यापार मंडल से राजकुमार मक्कड़, विवेक मनोचा, शीतल टंडन ने कहा कि अतिक्रमण हटवाने के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। कई जगहों पर नगर निगम के संरक्षण में अतिक्रमण हुआ है, वहां कार्रवाई नहीं की जाती है। जोगियान पुल पर अवैध रूप से फूल की दुकानें लगी और तिब्बत मार्केट में भी यही स्थिति है। इस अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन कार्रवाई नहीं करता है और सीधे-साधे व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दोहरे मापदंड को किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन को व्यापारियों के सहयोग से अभियान चलाना चाहिए। अगर ऐसा न हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान रवि जुनेजा, विमल विरमानी सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे।
व्यापारियों के सहयोग से चलेेगा अभियान
अतिक्रमण के खिलाफ चलने वाले अभियान में किसी को परेशान नहीं किया जाएगा। व्यापारियों के सहयोग से ही अभियान चलाया जाएगा। इससे पहले अतिक्रमणकारियों को सूचित किया जाएगा, लेकिन इसके बाद भी अगर किसी ने अतिक्रमण किया तो प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। - विनय शर्मा, अतिक्रमण प्रभारी नगर निगम
हटवाई जाएंगी अवैध पार्किंग
महानगर में अवैध पार्किंग को हटवाया जाएगा। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत कार्रवाई होगी। नागरिकों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी दी जाएगी। इन अवैध पार्किंगों की वजह से जाम लगता है। अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। - प्रेमचंद एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन

जारी रहेगा अभियान
अतिक्रमण के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलेगा। इसके तहत नगर निगम की टीमों के साथ कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले अतिक्रमणकारियों को खुद ही अतिक्रमण हटाने के लिए सूचित किया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार ही कार्रवाई की जाएगी। - विवेक चतुर्वेदी, नगर मजिस्ट्रेट

देहरादून रोड़ पर अवैध तरह से खड़े ओटो- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें