फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम ने कांशीराम कॉलोनी में आंवटन संबंधी दस्तावेज जांचे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। जिला प्रशासन कांशीराम कॉलोनी में रह रहे लोगों के आवंटन का सत्यापन करा रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा गठित टीम रविवार सुबह दिल्ली रोड स्थित मवीकलां कांशीराम कॉलोनी पहुंची। टीम ने आवंटन संबंधी दस्तावेजों का मिलान किया। इस दौरान कईं लोग ताला लगाकर खिसक गए।
जिलाधिकारी के निर्देश पर एडीएम प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी ने सत्यापन के लिए छह टीमें बनाईं। इनमें अधिशासी अधिकारियों को टीम प्रभारी बनाया। उनके साथ दो-दो सदस्य लगाए। जिला प्रशासन के निर्देश पर उक्त टीमें रविवार सुबह पुलिस बल के साथ दिल्ली रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी पहुंचीं। यहां कुल 764 मकान हैं। टीम ने वीडियोग्राफी के साथ सत्यापन की शुरुआत की। टीम एक-एक दरवाजे पर पहुंची और मकान के आवंटन संबंधी दस्तावेज जांचे। ज्यादातर लोगों ने दस्तावेज दिखाए। इस दौरान टीम को कुछ ऐेसे आवंटियों की जानकारी मिली, जो किसी अन्य से रुपये लेकर मकान छोड़ गए या फिर किराये पर मकान दे दिया। सत्यापन दोपहर तक चला। टीमें इसकी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपेंगी।
विज्ञापन

दो अन्य कॉलोनियों के लोगों में खलबली
महानगर में सबसे बड़ी कांशीराम कॉलोनी शेखपुरा के समीव स्थित है। तीसरी कॉलोनी राकेश टाकिज के पीछे बनी हुई है। शेखपुरा के समीप स्थित कांशीराम कॉलोनी में कईं लोगों के अवैध रूप से रहने की शिकायतें पूर्व में भी प्रशासन को मिलती रही हैं। दो वर्ष पहले प्रशासन ने असल आवंटियों की सूची भी कॉलोनी के भवनों पर जगह-जगह चस्पा की थी। अब प्रशासन द्वारा सत्यापन कराने से उक्त कॉलोनियों में गलत तरीके से रह रहे लोगों में खलबली है।
विज्ञापन

वर्जन
जिलाधिकारी के निर्देश पर दिल्ली रोड स्थित मवीकलां स्थित कांशीराम कॉलोनी में आवंटियों का सत्यापन कराया जा रहा है। इसके लिए छह टीमें बनाई गई हैं। टीमों की जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन कार्रवाई करेगा।-डॉ. अर्चना द्विवेदी, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें