फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अवैध रूप से पटाखे बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़

Mon, 19 Aug 2024 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
गंगोह पुलिस द्वारा पकडे गए आरोपी और बरामद पटाखें। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
सहारनपुर, गंगोह। पुलिस ने आबादी के बीच अवैध रूप से पटाखे बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। मौके से दो आरोपियों को पकड़ा है। करीब तीन क्विंटल विस्फोटक पदार्थ बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


सीओ गंगोह शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मोहल्ला इलाहीबख्श में साजिम के मकान पर छापेमारी की। वहां अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। मौके से दो आरोपियों साबिर और साजिम को गिरफ्तार किया गया। दो क्विंटल 84 किलो विस्फोटक के बने अधबने पटाखे भी बरामद हुए। आरोपियों ने पूछताछ में बताया गया कि वह दोनों मिलकर सुतली बम पटाखे बना रहे थे। जिनको त्योहार व अन्य विवाह शादियों में बेच कर अच्छा मुनाफा कमा लेते हैं।
बताया कि सहारनपुर निवासी कोई व्यक्ति उन्हें बारूद सप्लाई करता है। पुलिस उसकी भी पहचान करने का प्रयास कर रही है। बता दें कि पहले भी क्षेत्र में हादसों के बाद अनेक स्थानों पर ऐसी फैक्टरी पकड़ी जा चुकी है। इन हादसों में अनेक लोग अपनी जान तक गंवा चुके हैं। सीओ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें