फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी पकड़ी, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
देहात कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़ा अवैध हथियार बनाने का आरोपी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। देहात कोतवाली पुलिस ने छापा मारकर हथियार बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए गए।
विज्ञापन

एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि देहात कोतवाली पुलिस ने नागल मार्ग पर टपरी फाटक के निकट प्लाट में चल रही अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। मौके से नवाब उर्फ बिल्ली सलेमुउद्दीन निवासी तावली थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका साथी भागने में कामयाब रहा। मौके से एक बंदूक, आठ तमंचे, 20 कारतूस, एक वेल्डिंग मशीन, एक इलेक्ट्रिक ड्रिल मशीन व अवैध हथियार बनाने के अन्य उपकरण। एसएसपी ने बताया कि पकड़े बदमाश का लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास है और मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाने से उस पर गैंगस्टर भी लग चुकी है। इसके आरोपी पर मुजफ्फरनगर शामली और सहारनपुर में 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पकड़े एक आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी करेगी।

पुलिस द्वारा बरामद किए गए हथियार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें