बेहट तहसील में ज्ञापन देने पहुंचे स्कूल संचालक
- फोटो : SAHARANPUR
बेहट/गंगोह (सहारनपुर)। मान्यता प्राप्त विद्यालय महासंघ से जुडे़ स्कूल संचालकों ने एक फरवरी से सभी प्राइवेट स्कूलों को खोलने की अनुमति न देने पर विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है। इस संबंध में अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपे गए।
बेहट में स्कूल संचालक तहसील अध्यक्ष विशेष सैनी की अगुवाई में तहसील पहुंचे। विशेष सैनी ने कहा कि स्कूल बंद होने से स्कूल संचालकों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो रही है। विद्यालय संचालकों द्वारा शिक्षकों को वेतन देना मुश्किल हो रहा है। साढ़ौली कदीम ब्लॉक अध्यक्ष जमील अहमद ने कहा कि स्कूल बंद होने से छात्र-छात्राओं की शिक्षा प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने एक फरवरी से स्कूल खोलने की अनुमति नहीं दी तो सभी संचालक खुद स्कूल खोलेंगे। यदि प्रशासन ने कार्रवाई की तो चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। ब्लॉक अध्यक्ष मुजफ्फराबाद विवेक कांबोज, अशोक कुमार चौहान, मौलाना मुबीन अख्तर, संदीप कुमार, कयूम अली, आशीष कुमार, आशु, दुर्गा प्रसाद, सैफी, दिलदार मिर्जा, शहजाद रहे।
गंगोह में मान्यता प्राप्त विद्यालय महासंघ तहसील नकुड़ के अंतर्गत आने वाले तीनों ब्लॉकों के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने ब्लॉक अध्यक्ष सरसावा दिनेश गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष गंगोह ओमपाल सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष नकुड़ प्रवीण शर्मा के नेतृत्व में एसडीएम नकुड़ को ज्ञापन सौंप स्कूल खोलने की मांग की। देशबंधु शर्मा, विकास जैन, बलबीर उपाध्याय, शहजाद अली आदि रहे।
एसडीएम नकुड़ को ज्ञापन देते शिक्षक- फोटो : SAHARANPUR