फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक नदियों का सुधरे हाल तो, साफ हो हिंडन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। हिंडन (हरनंदी) को प्रदूषित करने में पांवधोई, ढमोला और कृष्णा नदी भी कसूरवार हैं, क्योंकि यह तीनों नदियों जब सहारनपुर से निकलती है तो प्रदू षण की बड़ी मात्रा के साथ हिंडन नदी में जाकर मिलती हैं। यही वजह है कि हिंडन नदी से प्रदूषण कम नहीं हो पा रहा। जबकि एनजीटी के आदेश पर नगर निगम ने ढमोला और पांवधोई नदी के पुनरुद्घार के लिए ढमोला-पांवधोई पुनरुद्घार समिति बनाई गई। बावजूद उदासीनता बनी हुई है। योजनाएं बनती हैं, मगर धरातल पर असर नहीं दिखा पातीं। फाइलों में दौड़ती योजनाएं हिंडन को निर्मल नहीं बनने दे रही हैं। पेश है हिंडन को प्रदूषित करने वाली सहायक नदियों की हालत पर रिपोर्ट...
विज्ञापन

---- पांवधोई नदी
शकलापुरी गांव के नजदीक से निकलने वाली पांवधोई नदी शहर के बीच से होते हुए करीब 07 किलोमीटर राकेश सिनेमा के पास आकर ढमोला नदी में गिरती है। पांवधोई नदी भी उदगम स्थल से स्वच्छ चलती है, लेकिन दो किलोमीटर दूरी पर विश्वासनगर में आकर इतनी प्रदूषित हो जाती है तो कि इसके पास तक खड़ा नहीं हो सकते हैं। पांवधोई की स्वच्छता के लिए भी नगर निगम की तरफ से कवायद तो खूब की गईं, लेकिन बरसात के दिनों के अलावा यह नदी गंदगी से अटी रहती है।
-- ढमोला नदी
जनता रोड पर ढमोला गांव के निकट से यह नदी निकली है, वहां पर इसका पानी साफ रहता है। लेकिन जैसे जैसे यह शहर की तरफ आती है तो रास्ते में तमाम फैक्टरियों से निकलने वाले प्रदूषित पानी के मिलने से यह जहरीली हो जाती है। शहर के बीच से तमाम नालों और फैक्टरियों से निकलने वाले प्रदूषण को समेटते हुए यह नन्दी फिरोजपुर गांव से आगे जाकर हिंडन नदी में गिरती है। ढमोला नदी पर देहरादून रोड पुल के निकट रीवर फ्रंट बनाने से लेकर पेचिंग और अन्य कार्यो के प्रस्ताव तैयार हुए, लेकिन उनमें से एक भी कार्य नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

--- कृष्णा नदी
इस नदी का उद्गम स्थल नानौता क्षेत्र के कृष्णी गांव से है। यहां से कुछ दूरी पर ही भनेडा खेमचंद के बाद शामली जनपद की सीमा शुरू हो जाती है और शामली जिले से गुजरते हुए यह कृष्णा नदी बागपत में बरनावा के पास पहुंचकर हिंडन नदी में जाकर मिल जाती है। कृष्णा नदी के प्रदू षण की वजह से ही इसके किनारे के भनेडा खेमचंद सहित अन्य गांवों में भूजल तक प्रदूषित हो गया है।
---- वर्जन
पांवधोई और ढमोला नदी को स्मार्ट सिटी योजना के तहत स्वच्छ बनाने के प्रस्ताव में शामिल है। ढमोला नदी में साइड पेचिंग कराई जानी है और अन्य कार्य होने हैं। नदी की स्वच्छता के लिए ढमोला और पांवधोई नदी के उदगम स्थल से किए प्रयासों के चलते ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ी। जल्दी ही अन्य प्रयास भी सफल होंगे। -- ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त, नगर निगम
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें