फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसाफ नहीं मिला तो कर लूंगी आत्महत्या

विज्ञापन
टीवी कलाकार उर्मिला शर्मा द्वारा सोशल मीडिया पर डाली गयी पोस्ट - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। मारपीट के मामले में पति और एक महिला की गिरफ्तारी न होने से क्षुब्ध टीवी कलाकार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर आत्महत्या करने की बात कही है। इस कदम को उठाने के लिए पुलिस को जिम्मेदार बताया है। आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। पुलिस उन्हें आत्महत्या के लिए मजबूर कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र गोविंदनगर निवासी उर्मिला शर्मा टीवी कलाकार हैं। उर्मिला शर्मा का कहना है कि पिछले दिनों तकिया मुंह पर रखकर उसके पति ने उसे जान से मारने की कोशिश की थी। उर्मिला कहना है कि सीओ प्रथम प्रीति यादव द्वारा जांच करने के बाद 26 फरवरी को पति व षड्यंत्र शामिल एक महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। वह पुलिस अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर काटकर थक चुकी है।
शनिवार को सोशल मीडिया पर उर्मिला शर्मा ने एक पोस्ट डाली, जिसमें लिखा कि अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह आत्महत्या कर लेंगी। इसकी जिम्मेदार सहारनपुर पुलिस होगी। एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है जांच चल रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उर्मिला उनसे आकर मिले। उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। बता दें कि उर्मिला टीवी कलाकार हैं, वह मुंबई में भी रहती हैं और कई टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें