फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर न करें कोई विवाद, हषोल्लास से मनाएं पर्व

विज्ञापन
रामपुर मनिहारान में शांति समिति की बैठक को संबोधित करते एसडीएम - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। शांति समिति की बैठकों में होली के पर्व पर कानून व्यवस्था में पुलिस को सहयोग देने की अपील जिम्मेदार लोगों से की गई।
विज्ञापन

फतेहपुर थाने में आयोजित बैठक में सीओ सदर अजेंद्र यादव ने कहा कि नई परंपरा शुरू न करें और हर्षोल्लास से कानून व्यवस्था प्रभावित किए बिना होली का पर्व मनाएं। एसओ सतेंद्र नागर ने कहा कि लोग गांवों में नशे और अन्य अवैध धंधों को संचालित करने वालों की सूचना पुलिस को दें। ताकि ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। बैठक में विकास गुप्ता, मांगेराम शर्मा, राव मेहताब, रागिब अली, सुबोध राणा, बिजेंद्र प्रधान जजनैर, राजकुमार, इशरान प्रधान, फैजान अंसारी प्रधान नानका, अनुज कांबोज, अजय कांबोज, डॉ. राजबीर कांबोज, प्रधान साजिद गंदेवड़ा आदि रहे।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान थाना परिसर में हुई बैठक में एसडीएम संजीव कुमार ने कहा कि होली का त्योहार भाईचारे की सीख देता है। दूसरे समुदाय के लोगों पर रंग न डाले और आपसी प्यार मुहब्बत से होली का पर्व मनाए। कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह ने कहा कि माहौल खराब करने की किसी भी कोशिश को बरदाश्त नहीं किया जाएगा। जगपाल सिंह, विकास चौधरी, मास्टर रामपाल सिंह आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें