मंगलवार सुबह करीब आठ बजे जीशान अपनी ससुराल आया और जाफरा को पैसे निकालने के लिए रायवाला मार्केट स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर ले गया। जाफरा एटीएम से रुपये निकाल रही थी कि जीशान ने उसे गोली मार दी और फरार हो गया।
इसके बाद जीशान अपने घर पहुंचा और अपने सगे भाई रिहान सिद्धकी को भी गोली मार दी। गोली उसकी गर्दन में लगी। रिहान को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से हायर सेंटर भेजा गया है।
मंडी इंस्पेक्टर पीयूष दीक्षित ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस जीशान की तलाश कर रही है। उसकी लोकेशन हरियाणा में मिली है। उन्होंने बताया कि संभवत रिहान और जाफरा के बीच अवैध संबंध थे। शायद इसी कारण वारदात को अंजाम दिया गया है।