फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खुर्शीद का फूंका पुतला, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
हकीकत नगर तिराहे पर कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद का पुतला फूंकते हिन्द़ जागरण मंच के पदाधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की पुस्तक में हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन आईएसआईएस और बोको हरम से किए जाने को लेकर हिंदू जागरण मंच ने कड़ा विरोध जताया। उन्होंने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन कर सलमान खुर्शीद का पुतला जलाया।
विज्ञापन

शनिवार को हिंदू जागरण मंच (हिंजामं) के कार्यकर्ता हकीकतनगर तिराहा पर एकत्र हुए। यहां प्रांत संपर्क प्रमुख ठाकुर सूर्यकांत सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने 10 नवंबर को अपनी किताब सनराइज ओवर अयोध्या का विमोचन किया। उस किताब में हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन से करने से जाहिर है कि कांग्रेस की यही मानसिकता है। इससे हिंदू समाज की भावना आहत हुई है। उन्होंने मांग की है कि सलमान खुर्शीद के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाए। साथ ही इनकी किताब को प्रतिबंधित किया जाए।
महानगर अध्यक्ष अनिल अरोड़ा ने कहा कि यदि हिंदुस्तान में रहकर हिंदुत्व का सम्मान नहीं कर सकते हो तो, बोरिया बिस्तर बांधकर पाकिस्तान चले जाओ। जिलाध्यक्ष महंत मदन दास ने कहा कि सलमान खुर्शीद ने सिद्ध कर दिया है कि वह देशद्रोही और भारत की एकता व अखंडता के विरोधी हैं, इसलिए सरकार को मामले में कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। इसमें हर्ष डाबर, कुलदीप राणा, धर्मपाल कश्यप, रजत गोयल, अपनेश चौहान, राधेश्याम पुंडीर, बीर सिंह चौहान, जोगेंद्र पाल सिंह, प्रवेश धवन, प्रदीप ठाकुर, दीपक कश्यप, राज कुमार शर्मा, डॉ. योगेश, अश्वनी शर्मा, आशु महाजन, संजू पाल, शिवम, राजू मखीजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सलमान खुर्शीद का पुतला जलाया
छुटमलपुर। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद द्वारा अपनी पुस्तक में हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन आईएसआईएस और बोको हराम जैसे जिहादी इस्लामिक संगठनों से करने पर खफा भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सुबह के समय कस्बे में सलमान खुर्शीद का पुतला जलाया।
नारेबाजी करते हुए भाजपाई सलमान खुर्शीद के पुतले के साथ घास मंडी तिराहे पर पहुंचे। वहां उन्होंने अपने साथ लाए पुतले को आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सलमान खुर्शीद पर कार्रवाई एवं किताब %सनराइज ओवर अयोध्या% पर तत्काल प्रतिबंध की मांग की। उन्होंने कहा यह न केवल सलमान खुर्शीद की वरन पूरी कांग्रेस की गंदी और देश विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। इनमें ठा जसबीर सिंह, मांगेराम शर्मा, विकास गुप्ता, संदीप रोहिला, राजीव शर्मा, रविश सैनी, कन्हैया बंसल, श्रीकांत सैनी, रविंद्र धीमान, नरेंद्र बंसल, सत्यप्रकाश बतरा, धर्मपाल सैनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें