फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: हाजी इकबाल का वीडियो आया सामने, VC के जरिए हुआ था पेश; जेल में बंद बेटों को बताया निर्दोष

Sun, 30 Jun 2024 06:40 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हाजी इकबाल एक केस के मामले में मिर्जापुर थाने के सब इंस्पेक्टर के सामने पेश हो रहा है।
विज्ञापन
हाजी इकबाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुआ था पेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल को लेकर आए दिन कोई न कोई मामला चर्चाओं में रहता है। पिछले कुछ साल से पुलिस का भी एक ही जवाब है कि हाजी इकबाल फरार है, जो हाथ नहीं आ रहा। वह कहां पर है इस बारे में भी कोई सुराग नहीं लग रहा। इन सबके बीच हाजी इकबाल की एक वीडियो सामने आया है। 

विज्ञापन

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हाजी इकबाल एक केस के मामले में मिर्जापुर थाने के सब इंस्पेक्टर के सामने पेश हो रहा है। इसमें बाकायदा सब इंस्पेक्टर नाम, तारीख, दिन, स्थान और केस आदि के बारे में पूछ रहे हैं। 

इसमें हाजी इकबाल कह रहा है कि आज चार अप्रैल 2024 है और दोपहर के 12:33 बजे हैं। जब हाजी इकबाल से पूछा गया कि वह कहां पर हैं तो बताया कि वह यूएई देश के अलबरसा शहर में है। जब केस के बारे में पूछा गया तो हाजी इकबाल ने बताया कि वह सात अप्रैल 2022 से यूनिवर्सिटी के रिसर्च के काम से विदेश में है। हाजी इकबाल जेल में बंद बेटों को भी निर्दोष बता रहा है। 
विज्ञापन

छह मिनट से अधिक की इस वीडियो में काफी कुछ बातचीत हाजी इकबाल और सब इंस्पेक्टर के बीच हो रही है। सवाल यह है कि जब पुलिस को वह अपना पता बता रहा है तो गिरफ्तारी क्यों नहीं हो रही। 

यह बोले अधिवक्ता 
हाजी इकबाल के अधिवक्ता अनुपम मिश्रा का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने समक्ष लंबित लगभग सभी केसों पर स्टे लगा रखा है। कुर्की का आदेश माननीय निचली अदालत को गुमराह करके लिया गया है। इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की जाएगी। वीडियो की पुष्टि करते हुए बताया कि हाजी इकबाल कोर्ट के ही आदेश से वीसी के माध्यम से पेश हो रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें