सहारनपुर/मिर्जापुर। पुलिस ने कई मामलों में वांछित चल रहे खनन माफिया एवं पूर्व एमएलसी हाजी मोहम्मद इकबाल उर्फ बाल्ला के तीसरे बेटे अफजाल को भी गिरफ्तार कर लिया है।
एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि थाना मिर्जापुर पुलिस ने अफजाल को पावर हाउस के पास यमुना नदी के समीप से रविवार को गिरफ्तार किया है। वह जमीन की धोखाधड़ी, जालसाजी, गैंगस्टर एक्ट एवं एससीएसटी एक्ट सहित कई मामलो में वांछित चल रहा था। इससे पूर्व पुलिस हाजी इकबाल के बेटे आलीशान एवं जावेद को शेरपुर पेलो से गिरफ्तार कर चुकी है। एसएसपी ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद