फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: प्रवासी मजदूरों की साइकिल नीलामी पर डीएम बोले- उनसे नहीं हो पाया संपर्क, खातों में डालेंगे राशि

Sun, 05 Jun 2022 08:16 AM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, सहारनपुर

सार

कोरोनाकाल में दूसरे राज्यों से अपने घरों के लिए जा रहे प्रवासी मजदूर सहारनपुर स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन में रुके थे। बाद में इन मजदूरों की यहां से जाने की व्यवस्था होने के बाद वे अपनी साइकिलें यहीं छोड़ गए थे।
विज्ञापन
प्रवासी मजदूरों की साइकिलों की हुई नीलामी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोनाकाल में सहारनपुर में रुके प्रवासी मजदूरों की साइकिलों की हाल ही में हुई नीलामी के मुद्दे पर जिले के डीएम का बयान आया है। उन्होंने कहा है कि हम उन मजदूरों के खातों में नीलामी की रकम डालेंगे।

विज्ञापन


कोरोनाकाल में दूसरे राज्यों से अपने घरों के लिए जा रहे प्रवासी मजदूर सहारनपुर स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन में रुके थे। बाद में इन मजदूरों की यहां से जाने की व्यवस्था होने के बाद वे अपनी साइकिलें यहीं छोड़ गए थे। जिला प्रशासन ने इन साइकिलों की नीलामी करा दी थी। यह मुद्दा गरमाने पर जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण दिया है।

उन्होंने कहा कि हमने प्रवासी मजदूरों से संपर्क किया था लेकिन हमारे पास कोई जवाब नहीं आया। हम उनसे फिर संपर्क करेंगे और नीलामी की राशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें