फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाजी इकबाल का लुक आउट सर्कुलर जारी

विज्ञापन
हाजी इकबाल - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। पुलिस ने खनन माफिया बसपा के पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल, उसके परिजनों और गैंग में शामिल सदस्यों की घेराबंदी तेज कर दी है। पुलिस ने हाजी इकबाल और गैंग के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया है। पुलिस को खनन माफिया और उसके भाई के विदेश भागने की आशंका है। इसलिए यह नोटिस जारी करने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

गैंगस्टर समेत कई मामलों में वांछित चल रहे हाजी इकबाल, उसके भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली और उसके बेटों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी और पुलिस लगातार दबिश डाल रही है। सर्विलांस के जरिए भी उन्हें तलाशा जा रहा है। सर्विलांस की मदद से पुलिस बृहस्पतिवार की रात उसके छोटे बेटे अलीशान को दिल्ली के लाजपत नगर स्थित अपार्टमेंट से गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। उसके कब्जे से एक फॉर्च्यूनर गाड़ी भी मिली है, जिसके कागजात नहीं होने पर उसे सीज किया गया है। महानगर में हाजी इकबाल का दफ्तर और कोठी तथा मिर्जापुर में उसकी सभी कोठी पर ताले लगे हैं। हाजी इकबाल और उसके बेटों और भाई की गिरफ्तारी के लिए पुलिस और एसआईटी की टीमें लगी हुई हैं। पुलिस को अब हाजी इकबाल और उसके भाई के विदेश भागने की आशंका है, इसके लिए पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी किया है, ताकि वह देश छोड़ कर चुपचाप विदेश न भाग सके।
एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि हाजी इकबाल उसके भाई के विदेश भागने की आशंका है, इसलिए हाजी इकबाल और उसके गैंग में शामिल सभी लोगों के लुक आउट सर्कुलर(एलओसी) जारी किया गया है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें