आयकर भवन में आयोजित चुनाव में टैक्स एडवोकेट एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। टैक्स एडवोकेट्स एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए। इसमें ज्ञानपाल गुप्ता को अध्यक्ष और देवेंद्र वाधवा को महामंत्री चुना गया।
आयकर भवन सभागार में वार्षिक चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी अनिल गुप्ता और चंद्रमोहन शर्मा ने चुनाव परिणाम की घोषणा की। इसमें सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि इसमें उपाध्यक्ष नितिन गोयल एवं मो. आसिफ, संयुक्त सचिव रवि प्रकाश शर्मा एवं अंकित गर्ग चुने गए। कोषाध्यक्ष विष्णु अग्रवाल निर्वाचित हुए हैं। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का राजेश कपूर, राकेश जैन, हरीश अरोरा, विनय अग्रवाल, दीपक जैन, रामकुमार वर्मा, प्रियांक भारद्वाज, पराग गोयल, अंकित पुंडीर, जितेंद्र कुमार, प्रभात राणा, आशीष गुप्ता, अशोक वर्मा, सर्वेश सिंघल, पवन माहेश्वरी, निशांत अग्रवाल ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान विनय अग्रवाल, राजेश कपूर, राकेश जैन, दीपक जैन और रामकुमार वर्मा आदि ने भी विचार रखे।