फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: लेखाधिकारी कार्यालय की छत पर चढ़े गुरुजी

Tue, 11 Feb 2025 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एरियर और पेंशन सहित अनेक समस्याओं को लेकर बेसिक शिक्षकों ने सोमवार को लेखाधिकारी कार्यालय पर छह घंटे तक धरना और प्रदर्शन किया। इस बीच शिक्षक जान जोखिम में डालते हुए सीढ़ी लगाकर लेखाधिकारी कार्यालय की छत पर चढ़ गए। शिक्षकों का धरना करीब छह घंटे तक चला। इसके बाद शिक्षकों ने बीएसए को ज्ञापन सौंपकर धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

पुल जोगियान स्थित लेखाधिकारी कार्यालय पर धरने को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संदीप सिंह पंवार ने कहा कि संगठन लंबे समय से शिक्षकों की मांगों को विभागीय अधिकारियों के समक्ष रख रहा है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। शिक्षक समस्याओं से जूझ रहे हैं।
संगठन की ओर से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और लेखाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें शिक्षकों की 12 मांगें शामिल रहीं। धरने में संयुक्त मंत्री ब्रिजेश पुंडीर, कोषाध्यक्ष अब्दुल नासिर, जिला मंत्री संजय सैनी, नीरज सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें