फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: निरस्त रहेंगी लंबी दूरी की दस ट्रेनें, यात्रियों की बढ़ेगी मुसीबत

Tue, 11 Feb 2025 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रेल यात्रियों की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कोहरे के कारण रेलवे ने पहले ही दर्जनभर से अधिक ट्रेनों को फरवरी माह के अंत तक रद्द किया हुआ है। अब जम्मूतवी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए ब्लॉक लिया गया है। इसके चलते ट्रेनों के निरस्तीकरण को मार्च के पहले सप्ताह तक के लिए बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

रेलवे ने जम्मूतवी से होकर निकलने वाली दस ट्रेनों को रद्द किया है। जबकि विजयपुर स्टेशन से जम्मूतवी के बीच संचालित होने वाली चार ट्रेनों को भी रद्द किया गया है। रेलवे की ओर से जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है, उनमें कामाख्या एक्सप्रेस (15655) को 16, 23 फरवरी व दो मार्च को रद्द किया गया है। इसी तरह श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा कामाख्या एक्सप्रेस (15656) को 12, 19, 26 फरवरी व दो मार्च को निरस्त किया गया है। बरौनी-जम्मूतवी एक्सप्रेस 16, 23 फरवरी व दो मार्च, 12492 जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस को 14, 21 व 28 फरवरी को, गोरखपुर-जम्मूतवी-गोरखपुर एक्सप्रेस 12587-88 को तीन व आठ मार्च, जम्मूतवी-भागलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 15098-97 को चार और छह मार्च को रद्द किया गया है।
गुवाहाटी-जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस 15651-52 को तीन व पांच मार्च को रद्द किया गया है।
इसी तरह गाड़ी संख्या 12587 17 व 24 फरवरी को जम्मूतवी नहीं जाएंगी। जबकि गाड़ी संख्या 15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस 17, 24 फरवरी, गाड़ी संख्या 15653 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस 12, 19, 26 फरवरी को विजयपुर जम्मूतवी स्टेशन के बीच रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें