फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय सडक सुरक्षा समिति की बैठक में दिए दिशा निर्देश

विज्ञापन
सर्किट हाउस में बैठक लेते डीआईजी कमिश्नर। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए दिशा-निर्देश
विज्ञापन

सहारनपुर। वर्ष की प्रथम तिमाही में प्रदेश के अन्य जनपदों में दुर्घटनाओं की तुलना में सहारनपुर मंडल के जनपदों में कम मृत्यु दर पर संतोष व्यक्त किया गया। उन्होंने सड़क सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को सर्किट हाउस सभागार में आयोजित मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में मंडलायुक्त संजय कुमार ने दुर्घटनाओं में होने वाले मौतों की दर में और कमी लाने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने शहर में पर्याप्त जेब्रा क्रासिंग न होने, रोडवेज बस अड्डे को शहर से बाहर ले जाने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने तीनों जनपदों के सड़क सुरक्षा के संबंध में हुए कार्यक्रम, पुलिस चालान का तुलनात्मक विवरण आगामी बैठक में रखने के निर्देश दिए गए। एनएचएआई बागपत एवं रुड़की द्वारा जनपद शामली और मुजफ्फरनगर में किए गए अल्पकालिक सुधार के कार्य का सत्यापन करने और दीर्घकालिक सुधार शीघ्र कराने के निर्देश दिए गए। एसपी ट्रैफिक प्रेमचंद ने कहा कि महानगर में डिवाइडर/बैरियर उपलब्ध कराने और शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों को आपरेटिंग मोड में रखा जाए। इस दौरान उप महानिरीक्षक उपेन्द्र कुमार अग्रवाल, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एस चनप्पा, नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह के साथ ही एसपी ट्रेफिक एडी बेसिक शिक्षा, एडी हेल्थ, संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा, ट्रक यूनियन, बस यूनियन,ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें