फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दूल्हे ने दहेज में मिले 5.51 लाख लौटाए, बोला- दुल्हन ही दहेज है, पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी शादी

Tue, 05 Mar 2024 09:44 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : सहारनपुर में एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। शादी में दहेज के रूप में मिले 5.51 लाख रुपये दूल्हे ने वापस लौटा दिए। दूल्हे ने कहा कि दुल्हन ही दहेज है।
विज्ञापन
शादी का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दहेज को लेकर विवाहिताओं के साथ आए दिन अत्याचार के मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन सहारनपुर के बड़गांव के रहने वाले एक युवक ने ऐसे दहेज लोभियों के लिए एक मिसाल पेश की है। दुल्हन पक्ष ने दहेज में साढ़े पांच लाख रुपये दिए, जबकि दूल्हे ने यह कहते हुए रकम वापस लौटा दी कि दुल्हन ही दहेज है। यह शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी है।

विज्ञापन


मंगलवार को बड़गांव के गांव टपरी निवासी मास्टर कुशलपाल सिंह के बेटे मनीष पुंडीर (24) की बरात जिला मेरठ की तहसील सरधना के गांव रार्धना पहुंची। यहां सुनील सोम की बेटी मीना सोम से शादी के दौरान टीका प्रथा के लिए जब दुल्हन पक्ष 5.51 लाख रुपये की थाली लेकर दूल्हे के पास पहुंचा तो उसने थाली में से सिर्फ 551 रुपये शगुन के तौर पर स्वीकार करते हुए थाली उठाकर टीके की सारी राशि ससम्मान लौटा दी।

बरात में फिजूल खर्चे पर रोक लगाने की तात कहते हुए हुए केवल 21 बराती लेकर पहुंचे दूल्हे मनीष पुंडीर व उसके बड़े भाई आशीष पुंडीर ने दहेज को एक सामाजिक बुराई बताया। उन्होंने कहा कि दुल्हन ही दहेज है।

यह भी पढ़ें: मंत्रिमंडल का विस्तार: ऐसा है मंत्री अनिल कुमार का राजनीतिक सफर, परिवार से लेकर जानिए उनके बारे में सबकुछ
विज्ञापन

समाज के लोगों ने इसकी प्रशंसा करते हुए सराहनीय कदम बताया है। दूल्हे के बड़े भाई समाजसेवी आशीष पुंडीर ऐसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहते है। जो पूर्व में सहारनपुर जिला पंचायत के वार्ड 35 से चुनाव लड़ चुके हैं। मनीष बीए फाइनल का छात्र है, जो सेटरिंग की दुकान भी करता है, जबकि दुल्हन भी ग्रेजुएट है।

यह भी पढ़ें: कौन हैं अनिल? : योगी सरकार में बने मंत्री, BJP-RLD गठबंधन ने दलित चेहरे पर चला बड़ा दांव, चुनाव में दिखेगा असर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें