डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते भाकियू बेदी के किसान
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। किसानों के नलकूपों के बिजली के बिल माफ करने सहित अन्य मांगों को लेकर भाकियू (बेदी) के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन डिप्टी कलक्टर संजीव कुमार को सौंपा।
शुक्रवार को डिप्टी कलक्टर को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि सरकार ने नलकूपों की बिजली के बिलों को माफ करने का वादा किया था। सरकार जल्द ही इस वादे को पूरा करे। उन्होंने कहा कि किसानों को डीएपी सहित अन्य उर्वरकों की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के साथ हुए अभद्र व्यवहार पर रोष जताते हुए दोषियों के विरुद्घ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव कारी नौशाद राव, प्रदेश अध्यक्ष रियाज राणा, जिलाध्यक्ष तौहीद अली, सोभान राव, जावेद अली, नौशाद अंसारी, सलीम, करण खरबंदा, मनीष, मोहतरम अली, नदीम राणा, राव जुल्फकार आदि मौजूद रहे।