फ्रांस के खिलाफ की नारेबाजी
नानौता। हजरत पैगंबर मोहम्मद साहब का कार्टून बनाने व फ्रांसीसी राष्ट्रपति की ओर से आरोपी का समर्थन करने से आक्रोशित मुस्लिम समाज के लोगों ने फ्रांसीसी सामान के बहिष्कार का ऐलान कर नारेबाजी की।
नगर के समाजसेवी मजहर खान के नेतृत्व में भारी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने हजरत पैगम्बर मोहम्मद साहब की शान में गुस्ताखी को लेकर फ्रांस के राष्ट्रपति के प्रति कड़ा एतराज जताते हुए नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि फ्रांसीसी राष्ट्रपति द्वारा पैग़ाम्बर मोहम्मद साहब की शान में गुस्ताखी करने वाले आरोपी का समर्थन करना दुर्भाग्यपूर्ण है। नगर पंचायत सभासद हाशिम चौधरी, काजी शाहनवाज, नौशाद, सरदार खान, शहजाद सिद्दकी, मोहम्मद यूसुफ, अमजद राव, शहजाद सिद्दकी आदि रहे।