चौ. राकेश टिकैत ने कहा कि हरियाणा में 15 रुपये हार्स पावर बिजली का बिल फिक्स है, जबकि यूपी में नलकूपों पर मीटर लगाए जा रहे हैं। यह किसानों के साथ नाइंसाफी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले मुफ्त बिजली का वादा किया था जो सत्ता में आते ही भुला दिया गया।
उन्होंने कहा कि गढ़ गंगा के मेले में किसानों की भैंसा-बुग्गी को प्रतिबंधित कर दिया है। हमने किसानों से कह दिया कि वे आठ दिन का राशन लेकर भैंसा-बुग्गी में बैठ कर मेलों के लिए निकलें। यदि पुलिस रोकती है तो वहीं मेला लगा लें।
यह भी पढ़ें: Meerut: कोरोनाकाल में खाना खिलाया, अब 400 लोगों का धर्मांतरण कराया, खुलासा होते ही मचा हड़कंप, मुकदमा दर्ज
इस दौरान जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, युवा जिलाध्यक्ष अजय कांबोज, जिला महासचिव जिले सिंह, पश्चिमी यूपी महासचिव सोनू चौधरी, प्रदेश सचिव राव नौशाद, सोविंद्र कांबोज, छुटमलपुर नगर अध्यक्ष बुरहान अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष बबली कांबोज, राजकुमार राणा, सुशील कांबोज, आशीष कांबोज, राजकुमार राणा, आशीष कांबोज, संजय भारती आदि रहे।