सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सूर्या हत्याकांड पर दिए गए बयान पर सांसद इमरान मसूद ने निजी चैनल को अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सरकार को हत्या जैसी घटना पर संवेदनशीलता दिखानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूर्या हत्याकांड पर प्रतिक्रिया देते हुए उसे दोस्ती की आड़ में विश्वासघात और छुरा घोंपने जैसी घटनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार न करने की बात कही। कहा कि जिस युवक की हत्या हुई, उस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी का एनकाउंटर कर दिया, लेकिन दूसरे एथलीट की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री ने कुछ नहीं कहा। वह भी तो दोस्ती के नाम पर मारा गया है। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया। कहा कि गाजीपुर में रंगदारी के नाम पर हुई हत्या और अन्य आपराधिक घटनाओं पर भी सरकार को खुलकर बोलना चाहिए। हर पीड़ित के लिए न्याय और हर अपराधी के खिलाफ समान कार्रवाई होनी चाहिए।