फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गूगल मैप ने दोस्तों को खेत में पहुंचाया, मददगार ले गए कार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवबंद। गूगल मैप ने दो दोस्तों को आधी रात में गेहूं के खेत में पहुंचा दिया। मदद के लिए कुछ लोग आए तो वे कार लेकर भाग गए। हालांकि पुलिस ने कार को घटनास्थल से कुछ दूरी पर बरामद कर लिया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुट गई है।
मेरठ के शास्त्रीनगर निवासी फिरोज ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह अपने साथी नौशाद के साथ कार से शामली जा रहा था। इससे पूर्व रोहाना टोल प्लाजा पर उसे दोस्त लियाकत से मिलना था। मुजफ्फरनगर पहुंचने पर उसने फोन किया, जिस पर लियाकत ने उसे गूगल मैप से लोकेशन भेजी और सहारनपुर रोड पर चलने को कहा। फिरोज के मुताबिक वह लोकेशन लगाकर चलने लगा। कुछ देर में वह खेतों के बीच से गुजर रहे रास्ते पर पहुंचा गया। उसने लियाकत से फिर संपर्क किया तो उसने हाइवे पर वापस आने को कहा। इस दौरान उसकी कार गेहूं के एक खेत में फंस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से गुजर रहे बाइक सवारों से मदद मांगी। इस बीच उन्होंने अपने एक और साथी को बुला लिया। एक व्यक्ति कार की ड्राइविंग सीट पर बैठा, जबकि दूसरा अन्य लोगों के साथ कार को धक्का लगाने लगा। फिरोज का आरोप है कि खेत से बाहर निकलते ही वे कार लेकर भाग गए। जिसे पुलिस ने कुछ दूरी पर बरामद कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें