जामा मस्जिद में अलविदा जुमे की नमाज अदा करते मुस्लिम समाज के लोग
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। रमजान माह के चौथे व अलविदा जुमे की नमाज कड़ी सुरक्षा के बीच अकीदत के साथ अदा की गई। मुस्लिम समाज के लोगों ने देश की खुशहाली और आपसी भाईचारे की दुआ मांगी।
शुक्रवार को चौक फव्वारा स्थित जामा मस्जिद में नमाज इमाम मुफ्ती अरशद गोरा ने अदा कराई। बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग नमाज पढ़ने पहुंचे। जामा मस्जिद के अलावा पुरानी जामा मस्जिद चूड़ी बाजार, मस्जिद ख्वाजा वाली चौकी सराय, मस्जिद हलवाईयान नखासा बाजार, मस्जिद शेखों वाली, मस्जिद दर्जियान लक्खी गेट प्रथम, मस्जिद बड़ी सराय, मस्जिद मंगलो वाली देहरादून चौक, मस्जिद शाहजानी खानआलमपुरा, मस्जिद किले वाली, मस्जिद लिंक रोड, मस्जिद कमंगारान नखासा बाजार, मस्जिद चौकी सराय, मस्जिद घंटाघर, मस्जिद अंसारियान, मस्जिद मालियान, मस्जिद शाहबिलोल, मस्जिद जालवाली शाह विलायत, मस्जिद शिराजा, मस्जिद खिरनी वाली किशनपुरा में नमाज हुई। इसी तरह जिले भर में अकीदत के साथ जुमे की नमाज अदा की गई।