फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती का अपहरण कर दुष्कर्म, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवती का अपहरण कर दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट भी की। पुलिस जब लड़की के बयान लेने गांव में गई तो आरोपी पक्ष ने युवती के घर पर हमला बोल दिया। सिपाहियों को भागकर जान बचानी पड़ी। बाद में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र एक गांव निवासी युवती के पिता ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ उसकी पुत्री का अपहरण कर दुष्कर्म और विरोध करने पर मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी पक्ष ने युवती के पिता को भी जान से मारने की धमकी दी। रविवार की रात युवती के परिजन जब उसकी तलाश कर रहे थे तो वह खेत में बेहोश पड़ी मिली, जबकि आरोपी युवक वहां खड़ा था। आरोपी ने युवती के पिता को जान से मारने की धमकी दी। मामले की शिकायत पुलिस से की गई। देर रात पुलिस जब युवती के बयान लेने उसके घर गई तो आरोप है कि पुलिस के सामने ही आरोपी पक्ष ने युवती के परिवार पर हमला बोल दिया। सिपाहियों ने भी वहां से किसी तरह भागकर खुद को बचाया। मारपीट में युवती का भाई घायल हुआ है। पता लगते ही कोतवाली देेहात प्रभारी मनोज चाहल फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें