फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महानगर में सैनिटाइजेशन अभियान शुरु

विज्ञापन
पंतविहार में मोटर दुर्घटना अभिकरण न्यायालय को सैनेटाइज करते निगम कर्मचारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। कोराना की तीसरी लहर से निपटने के लिए नगर निगम ने बुधवार को सैनिटाइजेशन अभियान शुरू किया है। उधर, कंटेनमेंट जोन पर निगरानी बढ़ाते हुए सभी कंटेनमेंट जोन में बल्लियां व पीड़ितों के घरों पर पोस्टर लगाए जा रहे हैं। लोगों को जागरूक करने के लिए शहर के कुछ सघन इलाकों में शहरकाजी नदीम अख्तर द्वारा वैक्सीनेशन कराकर बड़ी संख्या में बैनर हिंदी और उर्दू में लगाए हैं।
विज्ञापन

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर बुधवार को गैराज से सैनिटाइजेशन के लिए सात विशेष वाहन नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन व सफाई निरीक्षक अमित तोमर ने रवाना किए। इन वाहनों से आज कलक्ट्रेेट, दीवानी कचहरी, रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन परिसर, पंत विहार स्थित मोटर दुर्घटना अभिकरण न्यायालय तथा अन्य सरकारी कार्यालयों को सैनिटाइज किया गया।
वहीं, सफाई निरीक्षक अमित तोमर ने बताया कि वार्डों में सैनिटाइजेशन के लिए 150 हैंडमशीनों के साथ कर्मचारियों को लगाया है। उन्होंने बताया कि कोरोना के खात्मे तक अभियान जारी रहेगा। महानगर के 128 कंटेनमेंट जोन में बल्लियां लगाकर निगरानी की जा रही है। साथ ही इन सब जोन को भी सैनिटाइज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें