फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति बप्पा मोरिया, मंगल मूर्ति मोरिया

विज्ञापन
रि मन्दिर से गणपति सेवा समिति द्वारा निकाली गयी शोभा यात्रा में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रं? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर में गणेश चतुर्थी पर गणेश उत्सव का शुभारंभ धूमधाम से किया गया। बैंडबाजों संग शोभायात्रा निकालकर भगवान श्री गणेश की स्थापना की गई। इसके साथ ही लोगों ने घरों में विधिवत पूजन करने के बाद मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की। 12 सितंबर तक सुबह-शाम भगवान की विशेष पूजा अर्चना और आरती की जाएगी।
विज्ञापन

श्री गणपति सेवा समिति के तत्वावधान में आवास-विकास स्थित श्री हरि मंदिर से ढोल-नगाड़ों के साथ भगवान श्री गणेश की शोभायात्रा निकाली गई। पूजन पंडित तिलकराज ने कराया। नारियल फोड़कर और ध्वजारोहण कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया, जो मंदिर से शुरू होकर आवास-विकास, पुराना आवास-विकास, जेवी जैन कॉलेज, जैन मंदिर रोड, झंडा चौक होते हुए मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई, जहां पर विधिवत भगवान श्री गणेश की स्थापना की गई और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत हुए। श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरिया, मंगल मूर्ति मोरिया के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। इसके साथ ही शोभायात्रा के दौरान हिंदी और मराठी में प्रभु की आरती की गई। शोभायात्रा में कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरा महापौर संजीव वालिया, नगर विधायक संजय गर्ग, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, समिति के प्रधान सुशांत गुप्ता, सचिन शर्मा, निखिल गुप्ता, रामेंद्र दुबे, सुनील शर्मा, विपिन दुआ, अमित अरोड़ा, अतुल, विकास कुमार, अनिल गुप्ता, चंद्रशेखर, अरुण गुप्ता, अमित गर्ग, मनीष सचदेवा, वर्षा पाराशर मौजूद रहे।
उधर, गोकुल धाम सोसायटी के तत्वावधान में नुमाइश कैंप में पंचम गणपति महोत्सव का शुभारंभ मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कर किया गया। विधि विधान के साथ भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना की गई। इसके साथ ही विभिन्न तरह के भोग प्रभु को लगाए गए। इस दौरान निखिल सुखीजा, भरत गोगिया, आकाश अरोड़ा, सन्नी कुमार, हार्दिक पसरीचा, राघव गोगिया, राजीव शर्मा, बोबी सुखीजा, वृंदा, गंगा, नीटू गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनके अलावा लोगों ने अपने घरों में प्रभु श्री गणपति की स्थापना की। 12 सितंबर तक सुबह और शाम को नियमित भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना होगी। इसी दिन लोग विधि-विधान से पूजन और भंडारा आयोजित कर ढोल-नगाड़ों के साथ नदियों पर पहुंचकर भगवान श्री गणेश की मूर्ति का विसर्जन करेंगे।

हरि मन्दिर से गणपति सेवा समिति द्वारा निकाली गयी शोभा यात्रा में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जयघ?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें