फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एके-47 लूट प्रकरण: छह साल बाद एक और आरोपी गिरफ्तार, देवबंद में जमकर हुआ था बवाल

Mon, 02 Sep 2019 08:51 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर जनपद के देवबंद में वर्ष 2013 में फल विक्रेता अफजाल की मौत के बाद उपद्रवियों द्वारा बवाल कर एसपी देहात पर हमला कर उनके गनर से एके-47 लूटने के मामले में पुलिस ने छह साल के बाद एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


वहीं पूर्व में पुलिस करीब दर्जनभर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जिसमें दो युवक अदालत से बरी भी हो चुके हैं, लेकिन आज तक लूटी गई एके-47 का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। 

बता दें कि 23 अप्रैल 2013 को पुलिस अतिक्रमण हटवा रही थी। इसी दौरान एमबीडी चौक के समीप रेहड़ी पर फल बेच रहे मोहल्ला नेचलगढ़ निवासी अफजाल की मौत हो गई थी। लोगों ने आरोप लगाया था कि पुलिस का डंडा लगने से उसकी मौत हुई है। जिसको लेकर बड़ी संख्या में लोगों ने अफजाल के शव को सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया था। जाम लगाए जाने की सूचना पर तत्कालीन एसपी देहात डॉ. अनिल कुमार मिश्र भारी पुलिस फोर्स के साथ स्थिति को नियंत्रण करने देवबंद पहुंचे तो उपद्रवियों ने उन पर हमला बोल दिया। जबकि उनके गनर से एके-47 लूट ली गई थी। इस दौरान उपद्रवियों ने नागल एसओ की गाड़ी समेत लोकनिर्माण अतिथिगृह में आगजनी भी की थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रायफल लूट प्रकरण: आतंकियों से जुड़ा हो सकता है जर्मन सिंह, गिरफ्तारी से खुलेंगे चौंकाने वाले राज
विज्ञापन


बताया गया कि घटना को लंबा समय गुजर जाने के बाद भी पुलिस एके-47 का सुराग नहीं लगा सकी, लेकिन पुलिस पूर्व में मामले में नामजद लोगों में से दर्जनभर लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जिसमें दो युवक अदालत से बरी हो चुके हैं। छह साल के बाद पुलिस ने सोमवार को मोहल्ला कोहला बस्ती निवासी रमजानी को गिरफ्तार किया है। शेष वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के बारे में पुलिस का कहना है कि जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें