फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कारागार में बंद गैंगस्टर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गैंगस्टर के मामले में जेल गई महिला की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। महिला कैंसर से पीड़ित थी और लखनऊ मेडिकल कॉलेज से उसका उपचार चल रहा था। महिला पर नगर कोतवाली में रंगदारी, मारपीट और गबन के आरोप में मामले दर्ज हैं। गैंगस्टर लगने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नुमाइश कैंप निवासी ऊषा लूथरा (40) जिला कारागार में बंद थी। शनिवार की देर शाम तबियत खराब होने पर बंदी रक्षकों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। जेल अधीक्षक अमिता दुबे ने बताया कि ऊषा कैंसर से पीड़ित थी और लखनऊ मेडिकल कॉलेज से उपचार चल रहा था। अचानक तबियत खराब होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि ऊषा पर नगर कोतवाली में मारपीट, गबन, रंगदारी के मामले दर्ज है। बीते वर्ष 31 अक्तूबर को उसे गैंगस्टर के मामले में गिरफ्तार किया गया था। थाना जनकपुरी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें