निर्धारित तिथि पर नगर के रविदास मंदिर में बरात पहुंची, जहां गंगोह पुलिस ने सभी तैयारियों की जिम्मेदारी संभाली। पुलिसकर्मियों ने मिलकर मंडप सजाया, व्यवस्थाएं संभालीं और बरातियों का स्वागत किया। समारोह में आए लोगों की आवभगत पुलिस द्वारा की गई, जिससे माहौल भावुक और सम्मानपूर्ण बना रहा।
सबसे भावुक क्षण वह था जब कोतवाल ने स्वयं कन्यादान किया, जिससे वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। पुलिस ने प्रीति को गृहस्थी की शुरुआती जरूरतों का सामान भी भेंट किया, ताकि वह नई जिंदगी बिना किसी अभाव के शुरू कर सके।
गौरतलब है कि इससे पहले भी लगभग पांच माह पूर्व गंगोह पुलिस ने एक अन्य जरूरतमंद बेटी की शादी का खर्च उठाकर इसी तरह मानवता का परिचय दिया था।
स्थानीय लोग गंगोह पुलिस की इस पहल की प्रशंसा कर रहे हैं और इसे “पुलिस की असली छवि” बताते हुए सराहना कर रहे हैं।