फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राज्य सूचना आयुक्त के व्हाट्सएप को हैक कर भेजे संदेश, मांगे 48-48 हजार रुपये, चौंक गए परिचित-रिश्तेदार

Thu, 27 Nov 2025 07:44 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

Bijnor News: राज्य सूचना आयुक्त राजेंद्र सिंह के मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, सहारनपुर, नजीबाबाद, बिजनौर, नगीना आदि में रहने वाले रिश्तेदारों व परिचितों के फोन पर मेसेज आए शुरू हुए। मजबूरी बताते हुए पैसे की मांग की गई। राजेंद्र सिंह ने हैकरों के झांसे में न आने की अपील की है। 
विज्ञापन
राज्य सूचना आयुक्त राजेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी हो या फिर खास..., हर कोई साइबर अपराधियों के टारगेट पर है। बृहस्पतिवार को साइबर ठगों ने राज्य सूचना आयुक्त राजेंद्र सिंह का व्हाट्सएप हैक कर लिया। जिसके जरिए लोगों को संदेश भेजकर रकम की डिमांड की गई। हालांकि पैसा भेजने का मेसेज मिलते ही लोग सतर्क हो गए। कुछ ही देर में राज्य सूचना आयुक्त ने फेसबुक के जरिए लोगों को सचेत कर दिया।
विज्ञापन

 
Trending Videos

राज्य सूचना आयुक्त राजेंद्र सिंह के नाम से उनके व्हाट्सएप की प्रोफाइल फोटो के साथ हैकर्स ने कई लोगों से ठगी का प्रयास किया। मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, सहारनपुर, नजीबाबाद, बिजनौर, नगीना सहित उनके व्हाट्सएप से संबंधित लोगों से अचानक पैसों की जरूरत पड़ने की बात कहकर धनराशि मांगी गई। 
 

मेसेज में यूपीआई काम नहीं करने और पैसों की अचानक जरूरत पड़ने की बात कही। जिले के कई लोगों से 48-48 हजार रुपये की धनराशि मांगी गई। कुछ लोगों ने उक्त मेसेज के जवाब में परेशानी के बारे में भी मालूम किया।
 
विज्ञापन

उधर, राज्य सूचना आयुक्त राजेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए मोबाइल हैक होने और किसी बहकावे में आकर ठगों को धनराशि नहीं भेजने की सूचना जारी की, जिससे उनके परिचित लोग ठगी का शिकार होने से बच गए।

ये भी देखें...
Meerut: '10 रुपये वाला बिस्कुट कितने का है जी' वाले शादाब जकाती पर केस दर्ज, बच्ची के सामने कही अश्लील बातें    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें